Homeसमाचारसीसीटीवी फुटेज में दिखी लड़की संग हैवानियत,कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल!

सीसीटीवी फुटेज में दिखी लड़की संग हैवानियत,कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल!

नए साल के मौके पर लड़कियों और महिलाओं से कई जगहों पर छेड़छाड़ की खबरें आई थीं। लेकिन ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो किसी भी सभ्य समाज  को शर्मसार कर दिया। पहले तो सरकार और पुलिस इस पर पर्दा डालती रही, लेकिन फुटेज सामने आने पर सफाई की मुद्रा में आ गई। छेड़छाड़ का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बदमाश साफ- साफ एक लड़की से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है।

bengaluru_woman_molested_650_636191198175278318

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने घर से महज कुछ ही दूरी पर जब लड़की रात में सड़क पर अकेली घर की ओर बढ़ रही थी. तब दो लड़के स्कूटर से उसके पीछे से आते हैं और आगे आकर रुक जाते हैं. लड़की को कुछ शक होता है और वह तेजी से निकलने की कोशिश करती है लेकिन स्कूटर एक शख्स उतरकर उसके आगे खड़ा हो जाता है.

फिर जो हुआ वह अत्यंत ही निंदनीय है. उसके लड़के ने लड़की से छेड़खानी के बाद जैसे उसे सड़क पर पटक दिया और फिर दोनों लड़के स्कूटर में भाग निकले. यह घटना रात करीब 2.30 बजे की है. और पूरी वारदात एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इसी घर के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस और मीडिया को इसकी जानकारी दी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular