Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी बोले- कोरोना के संकट से उबरा देश, लेकिन सावधानी अभी...

सीएम योगी बोले- कोरोना के संकट से उबरा देश, लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी…..

सीएम योगी ने कहा कि इस सदी की भीषण महामारी कोरोना से मानवता के सामने जो संकट खड़ा हुआ था प्रधानमंत्री के नेतृत्व के देश उस संकट से उबर चुका है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों में की संख्या में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि दो माह पहले जहां 68 हजार केस थे वहीं आज 10 हजार से कम केस हैं। आज उत्सव का दिन है जब देश में दो वैक्सीन लांच हो गई है। जो 16 जनवरी से लगनी शुरु हो जाएगी। लेकिन जबतक ये लोगों तक पहुंचे सावधानी जरुरी है। इसके लिए ‘दो गज की दूरी मास्क है जरूरी’ का पालन अवश्य करें। कहा कि कोरोना से देश की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने एवं सफलता पूर्वक इस आयोजन को संपन्न करने में तभी सफलता मिलेगी। मैं देशवासियों को पुन: मकर संक्रांति हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विश्वास व्यक्त करता हूं कि मकर संक्रांति श्रद्धालु के जीवन में उमंग और उत्साह भी भरेगा। यह मान्यता है कि मकर संक्रांति से भगवान सूर्य देव उत्तरायण भी होते हैं, सतानत धर्म की परम्परा के मुताबिक यह एक प्रशस्त एवं शुभ तिथि मांगलिक कार्यो के लिए मानी जाती है। हर प्रकार के मांगलिक कार्य आज के बाद शुरू हो जाएंगे। आज की तिथि एक उत्साह उमंग के साथ देश एवं प्रदेश वासियों के लिए है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular