Homeराज्यउत्तराखण्डमकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने हर की...

मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर किया स्नान…..

हरिद्वार- मकर संक्रांति के अवसर पर आज ठंड के बावजूद लोगों ने भारी तादाद में हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई। आज सुबह तड़के ही लोग हर की पैड़ी भारी तादाद में पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने के साथ-साथ अपने देवी-देवताओं को भी स्नान कराया और ढोल धमाल साथ हर की पैड़ी पर पहुंचे। गंगा स्नान के बाद तिल उड़द की दाल की खिचड़ी दान की और मांगलिक कार्य संपन्न कराए। आज सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश कर गए हैं और इसी के साथ आज से शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। हर की पैड़ी पर मेला प्रशासन ने कुंभ की तर्ज पर व्यवस्था की थी और हर की पैड़ी पर चारों और बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई थी। हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए भारत के विभिन्न प्रांतों राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलावा नेपाल से भी बड़ी तादाद में लोग गंगा में स्नान करने आए। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Hey, find awesome [URL=https://hotchip.org.uk/]mother daughter porn[/URL] content. Which presents fantastic scenes. Experience them online!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular