Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने किया ऐलान, कानपुर में गंगा तट पर बनेगा...

सीएम योगी ने किया ऐलान, कानपुर में गंगा तट पर बनेगा खूबसूरत रिवर फ्रंट……

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में गंगा तट पर खूबसूरत रिवर फ्रंट बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर दौरे में नौका विहार के दौरान कानपुर में गंगा की स्वच्छता की प्रशंसा की थी। अब हम उनकी भावनाओं के अनुरूप गंगा तट पर खूबसूरत रिवर फ्रंट को तैयार करेंगे। उन्होंने इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को कानपुर मंडल ( कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया) के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर मंडल के बड़े भू-भाग से होकर गंगा गुजरती हैं।

कानपुर सहित पूरे मण्डल में ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत अच्छा कार्य हुआ है। गंगा नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकसित करने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कानपुर की खूबसूरती में भी इजाफा होगा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहें। सांसदों-विधायक गणों के फोन कॉल की उपेक्षा कतई न की जाए। अगर किसी अधिकारी के खिलाफ ऐसी शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि सांसदों / विधायकों की उपेक्षा जनता की उपेक्षा है। इसे स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कहीं सरकारी भूमि पर किसी ने अवैध कब्जा किया है, तो उससे सख्ती से निपटा जाए और जब से अवैध कब्जा हुआ है, तबसे किराया भी वसूला जाए।

कानपुर में मेट्रो रेल के कार्य की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यह सेवा शहर की सार्वजनिक परिवहन सुविधा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। मंडलायुक्त राजशेखर ने बताया कि कानपुर में कृषि विश्वविद्यालय की 14 हेक्टेयर भूमि मेट्रो डिपो के लिए लिया जाना है। विश्वविद्यालय की अनुमति मिल गई है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पजेशन भी शीघ्रता से प्राप्त कर लिया जाए।एमएसपी से कम पर खरीद कतई नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुल रहे हैं। किसी भी कीमत पर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर खरीद न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज में ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग में रिक्त इंजीनियर के पद पर तत्काल तैनाती करने के भी निर्देश दिए। हर-घर तक पहुंचाएंगे शुद्ध पेयजलस्मार्ट सिटी, अटल भूजल योजना और अमृत योजना के अन्तर्गत हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़ी सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ किया जाए। घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। कोई घर न छूटे। कानपुर स्मार्ट सिटी परियोजना महत्वाकांक्षी है।सभी संबंधित विभाग मिलकर इस परियोजना के उद्देश्य को सफल बनायें। हर ब्लाक में एफपीओ का गठन करें। जनप्रतिनिधि ही करेंगे लोकार्पण-शिलान्याससमीक्षा के शुरुआत में मंडलायुक्त राजशेखर ने मंडल में जारी 50 करोड़ रुपये से ऊपर की विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मंडल के सभी जिलाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने जिले में चल रही 10 से 50 करोड़ रुपये तक की विकास परियोजनाओं के बारे में में बताया। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक और मंत्री से भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास जनप्रतिनिधियों से ही कराया जाए। विधायकों द्वारा नए शिक्षण संस्थान की जरूरत बताने पर मुख्यमंत्री ने भूमि की उपलब्धता के साथ प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों की मांगों को गौर से सुना और भरोसा दिया कि आप के हर प्रस्ताव पर समय से काम होगा।

काम में देरी हो तो तय करें जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण की जाएं। परियोजना के संबंध में प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए।अनलॉक का मतलब निश्चिंतता नहीं कानपुर मंडल में कोविड की स्थिति को नियंत्रण लेकिन चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन कराया जाए। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता के कार्यक्रम हर स्तर पर चलाए जाए। अब अनलॉक है, लेकिन इसका अर्थ निश्चिंतता नहीं है। सतत सतर्कता रखनी होगी। मुख्यमंत्री के खास ने निर्देश- इटावा और औरैया से होकर गुजर रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे विकास की गति को तेज करने वाली परियोजना है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular