देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- उत्तराखंड़ में स्लाटर हाऊस विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों और मंत्रियों के बयानों के बाद अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछली सरकार का आदेश पलटते हुए कहा कि हरिद्वार में स्लॉटर हाउस नहीं बनेगा। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को भी निर्देश दे दिए है। दरअसल, साल 2016 में हरीश रावत सरकार के समय स्लॉटर हाउस खोलने की मंजूरी दी गई थी। जिसका लगातार विरोध किया जा रहा था। मंगलौर में स्लॉटर हाउस खोले जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला भी जलाया था।
नारसन कस्बे में भी शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा नेता संजय धारीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलौर के पास में स्लॉटर हाउस को खोलने की अनुमति दी थी। जिसे भाजपा कार्यकर्ता बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अंदर पशु वध नहीं होने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए क्षेत्रीय लोगों को सड़कों पर उतर कर इसका विरोध ही क्यों ना करना पड़े। साथ ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बात भी कही है। इसी विरोध कों देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्वी कांग्रेस सरकार का आदेश पल्ट दिया है।
ии сделать карточку товара создание карточек товара wildberries