Homeराज्यउत्तराखण्डखटीमा : सीएम धामी से सकारात्मक पहल की उम्मीद , कई संगठनों...

खटीमा : सीएम धामी से सकारात्मक पहल की उम्मीद , कई संगठनों ने श्रीमती गीता पुष्कर धामी से की मुलाकात…

उधम सिंह नगर / खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पूरे प्रदेश के लोगों को सीएम धामी से ढेर सारी उम्मीदें हैं। शुरुआती दिनों में ही सीएम धामी ने अपने कड़े अंदाज और तेवर से जता दिया है कि वह प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री से तमाम लोग उनसे सकारात्मक पहल की उम्मीद लगा रहे हैं। सीएम को शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेशभर के लोग पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम की विधानसभा क्षेत्र खटीमा के कई संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता पुष्कर धामी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सभी संगठनों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर जल्द ही ठोस और सकारात्मक पहल करेंगे। इन संगठनों में शिक्षक शिक्षा प्रेरक संगठन उधम सिंह नगर, आउटसोर्सिंग कर्मियों, उच्च शिक्षा विभाग के समस्त नितांत अस्थाई शिक्षक, बीएड टीईटी प्रथम प्रशिक्षित महासंघ, राजकीय एडिटी समायोजित पदोन्नत शिक्षक मंच उधम सिंह नगर आदि शामिल हुए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular