Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेन्द्र रावत ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने आज से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और आज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। सीएम ने बुधवार से विधिवत शुरू होने वाली केदारनाथ यात्र को लेकर धाम में यात्र व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।

गुप्तकाशी में लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रावत हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां डीएम रंजना से सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी।

यात्रा में लगे प्रशासनिक अधिकारी व सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों को हर समय चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम रावत देहरादून रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular