उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य का ये पहला उत्तराखंड दौरा है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री आवास में मौर्य के साथ उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि 5 करोड़ रुपये से कम लागत की सभी 351 परियोजनाएं मार्च 2018 तक पूरी कर ली जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 5 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं जिनकी भौतिक प्रगति 75 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है उनको प्राथमिकता पर रखते हुए एक वर्ष के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन किया जायेगा। जबकि छोटी परियोजनाओं की नियोजन विभाग के स्तर पर समीक्षा की जायेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केन्द्रीय वित्त पोषित योजनाओं के कार्याें में भी तेजी लायी जाये। बैठक में निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक प्रोजक्ट की प्रति माह की कार्य प्रगति का पूर्ण विवरण दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही माफ नहीं होगी।
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.