Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में 39 मीटर की ड्रिलिंग पूरी, जल्द बाहर...

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में 39 मीटर की ड्रिलिंग पूरी, जल्द बाहर आएंगे टनल में फंसे मजदूर।

उत्तरकाशी – सिलक्यारा टनल फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में बुधवार को अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। पत्रकार वार्ता में एमडी NHIDCL महमूद अहमद ने बताया कि टनल के अंदर 900 एमएम पाइप को पुश किया गया था। वर्तमान समय में टेलीस्कोपिक मेथड से 900mm पाइप के अंदर, 800mm के पाइप को पुश कर लिया गया है। ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा शेष स्थान पर ड्रिलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बड़कोट वाले छोर से होरिजेंटल ड्रिलिंग का कार्य जारी है। जिसमें तीसरा ब्लास्ट कर लिया गया है। इस स्थान से लगभग 8 मीटर कार्य पूरा हो चुका है।

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पूर्व में अंदर फंसे श्रमिकों के साथ वीडियो के माध्यम से संवाद हुआ था। अब एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की मदद से ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है। जिसमें वायर, माइक्रोफोन और स्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया कि ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार होने के उपरांत अंदर फंसे श्रमिको की सबसे पहले डॉक्टर से बात करवाई गई। इस क्रम में सभी श्रमिकों की एक-एक करके डॉक्टर से बात करवाई जा रही है। एवं उनका हाल-चाल जाना जा रहा है। उन्होंने कहा अंदर फंसे लोगों को जरूरी दवाइयां भेजी जा रही है। इसके अतिरिक्त मूलभूत सामग्री जैसे टॉवल, ब्रश, छोटे कपड़े भी भेजे जा रहे है। श्रमिकों की मेंटल हेल्थ को ध्यान रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात कराई जा रही है। अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular