Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसिलक्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन...

सिलक्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन का बेयरिंग हुआ खराब?

उत्तरकाशी – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन आज छठवें दिन भी जारी है।

ऑगर मशीन में आई तकनीकी खराबी

ड्रिलिंग कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है। बताया जा रहा है कि मशीन का बेयरिंग खराब हो रहा है, जिससे वह बार-बार ऊपर उठ रही है। अब एंकर लगाकर मशीन को प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा है।

एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे मजदूर

सुरंग में फंसे 40 मजदूरों में से कई लोगों के परिजन साइट पर ही हैं। प्रशासन की टीमें और परिजन मजदूरों से लगातार संवाद कर रहे हैं। वहीं, मजदूर भी एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular