सिख समाज ने फूंका राहुल गांधी का पूतला, कांग्रेस मांगें सिख समाज से माफी……

0
643

देहरादून- गूंज संस्था ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पूतला फूंका। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा दिये गये विवादित बयान के विरोध में काली पट्टियां बांध कर गांधी पार्क के समीप रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी माफी मांगो, 1984 के सिख दंगों के आरोपियों को सजा दो, पीड़ितों को इंसाफ दो के नारे भी लगाये। इस मौके पर गूंज संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा कि 1984 के सिख दंगे तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा प्रायोजित थे। जिसमें हजारों सिखों का कत्लेआम किया गया था। उन्होने कहा कि सीबीआई ने इस मामले में स्व- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र स्व- राजीव गांधी सहित कुछ अधिकारियों को इस नरसंहार का दोषी पाया था। आज राहुल गांधी कह रहे है कि इसमें कांग्रेस का कोई हाथ नहीं था, शर्म की बात है। उन्होने कहा कि इस कृत्य के लिए राहुल गांधी को पूरे सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर उत्तराखण्ड सिख फेडरेशन के कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here