
चमोली/ देहरादून। जनपद चमोली के माणां गावँ निवासी दो महिलायें शुक्रवार को जगंली जड़ी की खोज में नर पर्वत की ओर गयी और मौसम की खराबी के चलते लापता हो गयी। सूचना पर एसडीआरएफ ने एक महिाल को घायल अवस्था व दूसरी को मृत बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार माणां गांव निवासी दो महिलाएं शिवि देवी और आनन्दी देवी , जंगली जड़ी (मसाले उपयोग)की खोज में नर पर्वत की और गयी थी मौसम की खराबी और अधिक कुहरे से महिलाएं आपस में बिछुड़ गयी और रास्ता भटक गयी। देर रात्रि तक महिलाओं के घर न पहुँचने से ग्रामीणों द्वारा खोज बीन की किन्तु उनका कुछ पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों की सूचना पर महिलाओं की खोज बीन हेतु एसडीआरएफ टीम नर पर्वत की ओर रवाना हुई। काफी खोजबीन के बाद एक महिला को घायल अवस्था तथा दूसरी महिला को मृत अवस्था में टीम द्वारा पर्वत में ढूंढ निकाला गया। टीम देर रात्रि तक अपने केम्प वापस पहुँची। मृतका की मौत शायद सिर पर चोट और अत्यधिक ठण्ड से हुई है।
चमोली से लापता महिलाएं मृत व घायल अवस्था में बरामद
RELATED ARTICLES