Homeहेल्थसावधान! टैटू गुदवाने से HIV सहित हो सकती है ये बीमारियां!

सावधान! टैटू गुदवाने से HIV सहित हो सकती है ये बीमारियां!

हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी का टैटू सबसे अच्‍छा हो। किसी भी फैशन ट्रेंड का मतलब सिर्फ ड्रेस या फुटवियर ही नहीं होता है बल्कि बॉडी आर्ट भी फैशन आर्ट में ही आता है। इन दिनों, दुनिया के कई देशों सहित भारत में भी लोग टैटू गुदवाने के लिए क्रेजी होते जा रहे है। वह अपनी पसंद और पर्सनालिटी के हिसाब से टैटू गुदवाते है। लेकिन आपको बता दें कि टैटू के लिए जिस स्याही और मशीन का प्रयोग किया जाता है। वह शरीर के लिए बहुत हानिकारक है इससे आपको स्किन से सम्बन्धित बीमारियां हो सकती है। इससे आपको HIV भी हो सकता है।

इंग्लैंड और वेल्स के नीति निर्धारकों के मुताबिक गैर कानूनी पॉर्लरों से टैटू गुदवाना एचआईवी और हेपेटाइटिस को आमंत्रण देने जैसा है।

टैटू बना भाग खुला रहने से सूर्य के प्रकाश से सम्पर्क में आ जाती है, जिससे त्वचा के भीतरी छिद्रों में एलर्जिक रिएक्शन होता है और घाव बन जाते हैं इसलिए टैटू बनवाने जा रहे है तो इनकी देखभाल कैसे करें यह महत्वपूर्ण है। जानिए टैटू बनवाने से होने वाली स्किन समस्याओं के बारें में।

संक्रमण(infection)-
टैटू जिस मशीन से बनाया जाता है उसका खून के साथ संपर्क में आने से गम्भीर संक्रमण का खतरा रहता है। इससे हैपेटाइटिस, तपेदिक और एचआईवी के जैसे कई जानलेवा रोग हो सकते है। साल 2001 में दक्षिण पश्चिमी मेडिकल सेंटर के विश्वविद्यालय ने टैटू के बारें में अध्ययन करके बताया था कि टैटू की लोकप्रियता हेपेटाइटिस सी के संक्रमण को दावत दे रही है। यह अध्ययन 600 लोगों पर किया गया जिसमें से 24 प्रतिशत लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए थे।

एलर्जी संक्रमण(allergic reaction)
टैटू स्याही  रंग जैसे लाल, हरे, पीले और नीले रंगों के उपयोग से टैटू साइट पर सुजन, खुजली या खरोंच से एलर्जी हो जाती है। यह एलर्जी टैटू बनवानें के एक साल बाद भी हो सकती है।

दाग-चकत्ते(scarring)
बेढ़ग तरीके बनाया गया टैटू का निशान कभी-कभी आपके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। यदि आपने टैटू की अच्छी तरह से देखभाल नही की तो वह उस जगह दाग पड़ने और संक्रमण का खतरा होने का डर रहता है।

एमआरआई कराने में समस्या-
जब कभी किसी समस्या के कारण आप एमआरआई स्केन कराते है तो स्केन कराते समय टैटू बनी जगह पर सूजन या जलन होने लगती है। यह टैटू इंक का कारण होता है जो उसकी क्वालिटी पर निर्भर है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular