
वैसे तो उत्तराखंड में काफी दिनों से कोरोना की रफ्तार धीरे थी किंतु कुछ दिनों से फिर से कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है।
इसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है और सार्वजनिक व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग जरूरी कर दिया गया है।
वही उत्तराखंड में आज कोरोना के 21 मामले सामने आए है। जिसमे सर्वाधिक देहरादून में 13 , नैनीताल में 5, उत्तरकाशी में 2 और हरिद्वार में 1. हालांकि राहत की बात है की किसी की भी मृत्यु नही हुई है।
