Homeराज्यउत्तर प्रदेशसाइकोकिलर ने खेला खूनी खेल, एक साथ कई मासूमों को उतरा मौत...

साइकोकिलर ने खेला खूनी खेल, एक साथ कई मासूमों को उतरा मौत के घाट, पढ़े खबर!

आज दुनिया भर में अपराध अपने चरम सीमा पर है हर कोई एक खौफ के सायें में जी रहा है आज जरा सी बात पर कोई भी किसी की जान लेने पर उतारू हो जाता है. अब जान लेने भर में लोगो को चंद समय भी नही लगता. ऐसा ही एक खौफनाक मंजर सामने आया है उत्तरप्रेदश के पलवल से. जहाँ सीसीटीवी में कैद एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको देखकर आप शायद अपनी आँखों पर यकीन भी न कर पायें. 

सीसीटीवी में कैद आरोपी राड लिए अपने शिकार को पागलो की तरह ढूंढ़ रहा है.. जो सामने आया उसे लोहे के राड से मौत के घाट उतार रहा था.  एक के बाद एक जो सामने आया उस पर ही वार कर रहा था। आलम ये था कि किसी को भनक तक नहीं लगी और उसने आसानी से बिना किसी कुसूर के एक के बाद एक 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पलवल से दिल दहला देने वाली वारदात उस वक्त सामने आई जब सीसीटीवी कैमरे में एक साइकोकिलर कैद हो गया। साइको सीरियल किलर ने मंगलवार को 2 से 4 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सेवानिवृत्त फौजी है। बता दें कि मरने वालों में एक महिला और तीन चौकीदार शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है, बड़ी बात ये है कि किलर ने ये 6 हत्याएं अलग-अलग जगहों पर एक ही तरीके से की हैं।

सिरफिरे हत्यारे ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर इन हत्याएं को अंजाम दिया है। साइको किलर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सबसे खास बात ये थी की साइको किलर आखिर इन हत्याओं को अंजाम क्यों दे रहा था। ये किसी को पता नहीं है। जबकि मरने वाले साइको किलर के बीच कोई दुश्मनी और दोस्ती भी नहीं थी। सभी मृतक साइको किलर की सनक का शिकार हुए है।

बता दें कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने आदर्श नगर कॉलोनी से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है बता दे कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया है। फिलहाल जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बताते चलें कि हत्यारोपी नरेश सेवानिवृत्त फौजी है तथा फिलहाल जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीओ के पद से रिटायर हुआ था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular