Homeतड़का 18+सहेली बनना चाहती है सौतन कैसे करे पता ??? पढ़िये पूरी खबर...

सहेली बनना चाहती है सौतन कैसे करे पता ??? पढ़िये पूरी खबर –

 

दोस्ती एक खूबसूरत तोहफा है खुदा का । अक्सर लोग दोस्ती में ऐसा कर गुजरते है की आप सोच भी नहीं सकते । दोस्ती अक्सर खून के रिश्तो से भी बढ़कर होता है । लेकिन हर अच्छा दोस्त सच्चा हो ये जरूरी नहीं है । कभी कबार सबसे भरोसेमंद मित्र ही दगा दे जाते है । जी हाँ जहां बात हो प्यार, रिश्ते और परिवार की तो दोस्ती के भी मायने बदल जाते है । अक्सर लड़कियों में देखा गया है की वो अपने बॉय फ्रेंड/मंगेतर या फिर पति को अपने सहेली से मिलवाने के लिए बहुत उत्सुकः रहती हैं । वहीँ , कई बार ये उत्सुकता उनके घर परिवार ही बर्बाद कर जाती है । आखिर कैसे ? आप को बता दे की जिस सहेली से आप अपने लव लाइफ को मिलाने जा रहे है उनका आप के लव लाइफ के प्रति कैसी धारणा या मनसा है ये आप उनके व्यवहार और बातों से जान सकती है ।

अगर आप की सहेली आपके ब्वॉयफ्रेंड या पति को आप से ज्यादा समझने और जानने लगी है तो सतर्क हो जाये । अगर आप की दोस्त आपसे ज्यादा ज्ञान रखती है आप के ब्वॉयफ्रेंड या पति के बारे में तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ये बात अच्छी नहीं होती कि आपके ब्वॉयफ्रेंड की पसंद और नापसंद का ध्यान आपसे ज्यादा कोई और रखने लगा है । कहीं ऐसा तो नहीं आपकी दोस्त आपसे छिपकर उनसे बातें करती हो। अगर आप की दोस्त आप से दुरी बनाने लगे तो समझ लीजिये जरूर कोई बात है।

चाहे लड़का हो या लड़की अक्सर हम अपने निजी रिश्तों और परेशानी की हर बाते अपने दोस्तों से शेयर करते है । वहीँ अगर आप की दोस्त आप को गलत सलाह देने लगे आप के रिलेशन को लेकर तो जरूर एहतियात बरत ले । क्यूंकि रिश्ते तोड़ने वाली सलाह अक्सर वहीँ दे सकती हैं जिन्हे उससे फायदा हो । तो आगे इन् बातो पर जरूर ध्यान दे , नजरअंदाज करने की बेवकूफी न करे । हो सकता है कुछ महिलाओ या लड़कियों को ये लेख अटपटा लगे । पर वहीँ प्राकृतिक स्वाभाव है इंसान का की ‘हर अच्छा ,सच्चा नहीं हो सकता ‘।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular