Homeराज्यउत्तराखण्डसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सचिवालय में शपथ ग्रहण का आयोजन...

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सचिवालय में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया!

देहरादून: मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में सभी अधिकारियों, कमर्चारियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी । इस मौके पर सभी अधिकारोयों, कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को स्मरण करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की शपथ ली । अनेक देशी रियासतों का भारत में विलय का उनका कार्य ऐतिहासिक रहा है। देश को अपने इस महापुरुष पर सदैव गर्व रहेगा और उनकी जयंती के अवसर पर हमें सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर प्रदेश एवं देश की तरक्की के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments