Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार बाघों के संरक्षण के प्रति गंभीर ,त्रिवेंद्र

सरकार बाघों के संरक्षण के प्रति गंभीर ,त्रिवेंद्र

 बड़ी खबर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली  में आयोजित इंटर नेशनल टाइगर दिवस कार्यक्रम में उत्तराखंड को देश का पहला संरक्षण आश्वस्त बाघ मानक(CATS-Conservation Assured Tiger Standard) अवार्ड मिलने पर वन विभाग के साथ-साथ समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाघों के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किये जाए। बाघो के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघो के संरक्षण में उत्तराखण्ड द्वारा शानदार काम किया जा रहा। सरकार बाघो के संरक्षण के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। बाघो का शिकार किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा, इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघो के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किये जाए। उन्होंने कहा कि बाघो के शिकार करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। बाघो के शिकार पर शिकंजा कसने के लिए मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर बाघो के शिकार के संबंध में किसी भी गिरोह के साथ किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के संलिप्तता पायी जाती है, तो ऐसे अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाघो के संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर व चिन्तित है।
बाघो की गणना के वर्ष 2016-17 के ताजे आंकडों के अनुसार कार्बेट टाईगर रिजर्व में न्यूनतम 208 विशिष्ट बाघ और राजा जी टाइगर रिजर्व में न्यूनतम 34 विशिष्ट बाघो की पहचान की गई है। पिछले वर्ष यह संख्या कार्बेट टाईगर रिजर्व में 163 एवं राजा जी टाईगर रिजर्व में 16 पायी गई थी। 340 बाघो के साथ क्षेत्रफल के अनुपात में बाघो की संख्या के मामले में उत्तराखण्ड देश का नम्बर एक राज्य है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular