Homeराज्यदिल्लीसरकार ने राजनैतिक हथियार के तौर पर किया पेगासस का प्रयोग:राहुल...

सरकार ने राजनैतिक हथियार के तौर पर किया पेगासस का प्रयोग:राहुल गांधी

नई दिल्ली-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पायवेयर पेगासस द्वारा कथित जासूसी किए जाने को राजद्रोह करार दिया है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए। कांग्रेसी सांसदों के साथ राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया और मेरा भी फोन टैप हुआ है। उन्होंने कहा कि जासूसी कांड पर विपक्ष एकजुट है। इस पूरे प्रकरण के लिए सरकार को जिम्मेदार है। इस कारनामे पर गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘क्या हम, आप पेगासस खरीद सकते हैं? कौन इसे खरीद सकता है, कौन इसका इस्तेमाल कर सकता है, ये सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।’ वहीं, किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, ‘तीनों नए कृषि कानून वापस होने चाहिए, बातचीत से कोई हल नहीं निकलना है।’

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘राफेल मामले की जांच रोकने के लिए पेगासस का उपयोग किया गया। नरेंद्र मोदी जी ने इस हाथियार का उपयोग हमारे देश के खिलाफ किया। इसके लिए सिर्फ एक शब्द है ‘राजद्रोह’।’

इधर, भाजपा का ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी का कहना है कि यह मामला संसद के मानसून सत्र से पहले जानबूझकर उठाया गया। भाजपा की ओर से कहा गया है कि ये आरोप एक तरह से भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं।

बताते चलें कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों को लेकर कहा कि जब देश में नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्था पहले से है तब अनधिकृत व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से निगरानी संभव नहीं है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular