Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार की बड़ी लापरवाही से जा सकती है मासूमों की जान।

सरकार की बड़ी लापरवाही से जा सकती है मासूमों की जान।

कुलदीप राणा, रूद्रप्रयाग; 

जिला मुख्यालय से आठ कि0मी0 की दूरी पर स्थित क्यार्क गाँव की प्राथमिक विद्यालय की स्थिति दयनीय बनी हुई है। वर्ष 1986 में बने इस विद्यालय भवन की खस्ताहाल स्थिति से बच्चे और अभिभावक दोनों सहमे हुए हैं। जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जब इस विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि विद्यालय भवन से बच्चों के जीवन को खतरा है।
उधर ग्राम प्रधान ऊषा चमोली ने जिलाधिकारी से शीघ्र विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की गुहार लगाई। वहीं क्यार्क गाँव में कई परिवारों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण कर समस्यायें सुनी तथा इस समस्याॅओं के निराकरण करने की बात कही। सनबैण्ड से क्यार्क गाँव के लिए करीब ढेड़ किमी0 सड़क ग्रामीणों ने श्रमदान करके वर्ष 1985-86 बनाई थी, उसके कुछ सालों बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इस मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया था लेकिन विभाग द्वारा तीन दशक बीत जाने के बाद भी इस पर डामरीकरण नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने इसे लोक निर्माण विभाग अथवा पीएमजीएसवाई विभाग से डामरीकरण करने का आवश्वासन दिया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular