आतंकी वारदातों में शामिल हैं रोहिंग्या,म्यांमार पर करवाए हमले : सू ची

म्यांमार की स्टेट काउंसलर ने रोहिंग्या लोगों पर आतंकी वारदातों में शामिल होने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि रोहिंग्या आतंकी वारदातों में शामिल हैं. 25 अगस्त को 30 पुलिस चौकियों पर हमला हुआ. इसलिए सरकार ने अराकन रोहिंग्या सैल्वेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित किया है।
RELATED ARTICLES

बड़ी खबर : म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची ने मंगलवार को कहा कि रोहिंग्या मुसलमान आतंकी वारदातों में शामिल हैं। रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर देश को संबोधित करते हुए सू ची ने कहा कि जो लौटना चाहते हैं उनके लिए म्यांमार रिफ्यूजी वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए तैयार है। हम सभी मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि विश्व सिर्फ प्रभावित इलाकों के बारे में नहीं बल्कि हमारे पूरे देश के बारे में सोचे। हम म्यांमार को धार्मिक भावनाओं और जातीयता के आधार पर बांटना नहीं चाहते. नफरत और डर मुख्य अभिशाप हैं

