Homeराज्यउत्तराखण्डसमेकित सहकारी विकास परियोजना से राज्य के 50 हजार किसानों को होगा...

समेकित सहकारी विकास परियोजना से राज्य के 50 हजार किसानों को होगा फायदा, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य होगा पूरा- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

uttrakhand cm देहरादून{शैली}- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रेसवार्ता कों संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहयोग से 3632 करोड़ रूपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना को प्रदेश में लाया जा रहा है। यह परियोजना प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने में महत्वपूर्ण साबित होगी…. इससे राज्य के 50 हजार किसानों को फायदा होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही एनसीडीसी द्वारा वित पोषित इस योजना में 80 प्रतिशत ऋण के रूप में जबकि 20 प्रतिशत अनुदान के रूप में होगा। इसमें काॅपरेटिव व कार्पोरेट में समन्वय पर भी बल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के लक्ष्य को पूरा करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। इस परियोजना को सफल बनाने में सहकारी, कृषि, उद्यान, मत्स्य, डेयरी व सम्बन्धित विभागों की अहम भूमिका होगी। इस परियोजना से प्रदेश के 50 हजार किसानों को फायदा होगा ही इसके साथ-साथ इस परियोजना से काॅपरेटिव से काॅपरेटिव व काॅपरेटिव से काॅर्पोरेट के रास्ते भी खुलेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular