Homeराज्यउत्तर प्रदेशसभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से जनसंख्या को नियंत्रित...

सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से जनसंख्या को नियंत्रित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष लोक भवन में उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30 के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करने के पश्चात मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से जनसंख्या को नियंत्रित करना आवश्यक है।
   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये जनसंख्या वृद्धि की दर को नियंत्रित करना जरूरी है। जनसंख्या को नियंत्रित करके बेहतर कल की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नीति में जनसंख्या वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनसामान्य को जागरूक किये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसके लिए सतत कार्यक्रम चलाए जाएं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बताया जाए कि छोटा परिवार ही खुशहाली का आधार है। जनघनत्व कम होने से लोगों को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या का स्थिरीकरण अत्यन्त आवश्यक है। जनसंख्या का स्थिरीकरण करके समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular