Homeराज्यउत्तराखण्डसफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन में, शहर बना कूड़े का ढेर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन में, शहर बना कूड़े का ढेर

देहरादून। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन में पहुंच गई है। पूरा शहर कूड़े का ढेर बन गया है। सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के कारण स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। अब एक दर्जन संगठन हड़तालियों के साथ आ गए हैं। अब उन्होंने मिलकर लैंसडौन चौक पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर इन संगठनों का कहना है कि यदि सफाई कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं होता है तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। इन लोगों ने सरकार का पुतला भी फंका।
इन संगठनों का कहना है कि शासन द्वारा नगर निगम में 522 सफाई कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाना था लेकिन 408 पद ही सृजित किए गए। 18 महीने बीत जाने के बाद कोई अग्रिम कार्यवाही नहीं हुई जिसके कारण मामला गंभीर होता जा रहा है। पुतला फूंकने वालों में जनसेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम सिंह, देवेंद्र सिंह सैनी, आशीष छाछर, रूपेश चंचल, शक्ति, गगन, लक्ष्मण सिंह गहलौत, अनूप पासी समेत आधा दर्जन अन्य लोग उपस्थित थे। इनमें आम आदमी पार्टी के कई लोग टोपी लगाए हुए दिखे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments