Homeराज्यउत्तराखण्डसक्रीय गैंग के खिलाफ होगी बड़ी कार्यवाही: एडीजी अशोक कुमार

सक्रीय गैंग के खिलाफ होगी बड़ी कार्यवाही: एडीजी अशोक कुमार

बड़ी खबर: एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने मंगलवार को एसटीएफ व साईबर पुलिस स्टेशन के अधिकारयों के साथ एक बैठक कर एसटीएफ और साईबर क्राइम पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। एडीजी अशोक कुमार ने बताया की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है 

1- वर्तमान में राज्य में अपराधियों के 6 गैंग सक्रिय है जिनके कुछ सदस्य जेल में है तथा कुछ सक्रिय सदस्य जमानत पर बाहर है। जमानत पर छूटे सदस्यों को चिन्हित कर उनकी जमानत को रद्द कराने तथा जमानतियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाये। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सक्रिय गैंग के सदस्यों की सम्पत्ति जब्त कराने की कार्यवाही की जाये।

2- इनामी बदमाशों की सूची को अद्यावधिक कर लम्बे समय से फरार अपराधियों पर इनाम की राशि बढ़वाये जाने की कार्यवाही करने के साथ ही रु0 5000/- से अधिक के इनामी बदमाशों जिनकी संख्या लगभग 40-50, की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया।

3-आज के परिदृश्य में समाज में ड्रग्स एक बड़ी समस्या बन कर उभरा है अतः ड्रग्स माफियाओं का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाये।

4-साईबर क्राइम के मामलों में जैसे ATM एवं Bank Frauds, Social Media पर महिलाओं को परेशान करने आदि में तत्काल एफआरआई दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाये जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।

5-एसटीएफ तथा जनपदीय एस0ओ0जी0 के मध्य समन्वय बढ़ाने की उद्देश्य से उनके मध्य मासिक बैठक की जाये जिससे उनके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होने के साथ-साथ अपराधों का शीघ्र अनावरण किया जा सके।

6- एसटीएफ व साईबर पुलिस स्टेशन के कार्यों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा मासिक समीक्षा तथा अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा त्रैमासिक समीक्षा करने का निर्णय लिया गया ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments