Homeराज्यजम्मू-कश्मीरश्रीनगर में दस हजार लोगों के प्रदर्शन की खबरों को गृह मंत्रालय...

श्रीनगर में दस हजार लोगों के प्रदर्शन की खबरों को गृह मंत्रालय ने किया खारिज…..

गृह मंत्रालय ने विदेशी मीडिया में चल रही 10 हजार लोगों के प्रदर्शन की खबरों को सिरे से खारिज किया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कश्मीर घाटी में विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के खिलाफ पिछले कुछ दिनों में केवल छिटपुट प्रदर्शन ही देखने को मिला है। इनमें से किसी भी प्रदर्शन में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और बारामूला में छिटपुट प्रदर्शन हुए लेकिन इनमें से किसी प्रदर्शन में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हुए। साथ ही मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा कश्मीर में करीब 10 हजार लोगों के प्रदर्शन की मीडिया में आई खबर को गढ़ा हुआ और गलत बताते हुए खारिज कर दिया। बता दें कि सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटा दिया है और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया है। जम्मू कश्मीर को विधानसभा वाला केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद से ही जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन गृह मंत्रालय ने इस बात को खारिज कर दिया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular