Homeअध्यात्मश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ये उपाय करने से दूर होगी पैसों की किल्लत.....

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ये उपाय करने से दूर होगी पैसों की किल्लत…..

अगर घर में पैसों की तंगी होने से अक्सर घर का माहौल खराब रहता है। इसे लेकर घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो ऐसे में आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं जिससे आपके घर की खोई हुई खुशियां वापस आ जाएंगी।

शंख
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का अभिषेक एक शंख में दूध डालकर करें। अभिषेक के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से प्रभु कृष्ण खुश होते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी भी खुश होकर आपकी सभी इच्छाओं को पूरा कर देती हैं।

फल और अनाज
जन्माष्टमी के दिन गरीबों को फल और अनाज दान में देना चाहिए। इससे आपका व्रत सफल होता है। आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

तुलसी
भगवान कृष्ण को तुलसी बहुत ही प्रिय होती हैं इसलिए भोग में तुलसी के पत्तों को जरूर शामिल करें।

माखन मिसरी
हर कोई जानता है कि भगवान कृष्ण को मक्खन और मिश्री बहुत पसंद है। भोग लगाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं। मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

पीला वस्त्र
कान्हा को पीला वस्त्र बहुत पसंद है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को पीले रंग का वस्त्र पहनाएं। इससे कृष्ण भगवान प्रसन्न होते हैं। वस्त्र के साथ मोर पंख लगाना न भूलें।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular