हरिद्वार – हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एक ऑटो पार्ट बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग।
सिडकुल के सेक्टर 3 के प्लाट नम्बर 2 में स्थित है विक्टोरा ऑटो।
आग लगने के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते फैक्ट्री में अंदर से लेकर बाहर तक धुआं फैल गया और आग ने विकराल रूप ले लिया।
इस दौरान कर्मचारियों ने दमकल विभाग को दी सूचना। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियां कर रही आग बुझाने का प्रयास।
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण जांच में जुटे दमकल विभाग के अधिकारी।



