उत्तराखंड के मुक्तेश्वर क्षेत्र के शीतला स्थित एक रिजॉर्ट में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के पहुंचने और वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में टीम के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में शूटिंग शुरू हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र के शीतला, सतखोल और सतोला के लोगों ने बताया कि दिल्ली और मुंबई से सैकड़ों की संख्या में लोग शूटिंग के लिए गांवों में पहुंचे हैं। क्षेत्र में बाहरी लोगों के पहुंचने से कोरोना के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोरोनाकाल में फिल्म की शूटिंग करना कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और इससे क्षेत्र के लोगों में संक्रमण का खतरा है।



