Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: 2022 विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष...

उत्तराखंड: 2022 विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने सरकार के सभी मंत्रियों से लिया फीडबैक….

देहरादून- 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। इस क्रम में दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर उनके कामकाज का फीडबैक लिया। माना जा रहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही मुख्यमंत्री का किस सीट से चुनाव लड़ना बेहतर रहेगा, इस बारे में मंत्रियों के मन की थाह ली गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रियों से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोविड के खिलाफ मिलकर लड़ाई लडने का संदेश दिया। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कोविड समेत अन्य कई मसलों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular