HomeUncategorizedशिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाये यह चीजे, नही तों बाबा भोले...

शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाये यह चीजे, नही तों बाबा भोले हो जाते है नाराज….

शैली श्रीवास्तव- सावन का महीना शुरू हो गया है और शिव भक्त भोले बाबा को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। मंदिरों में पहुंचे शिवभक्त शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर गलती से भी आपने ये 6 चीजें शिव जी को चढ़ा दी तो वो खुश होने की जगह नाराज हो जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 6 चीजें।हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और सौभाग्य से है इसलिए यह भगवान शिव को नहीं चढ़ता है।

जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से तुलसी का जन्म हुआ था जिसे भगवान विष्णु ने पत्नी रूप में स्वीकार किया है। इसलिए तुलसी से भी शिव जी की पूजा नहीं होती है।

भगवान शिव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्पित किए जाने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ता।

कुमकुम यह सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ता।

तिल यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ मान जाता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए।

नारियल देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है जिनका संबंध भगवान विष्णु से है इसलिए शिव जी को नहीं चढ़ता।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular