Homeराज्यउत्तराखण्डशिवपुरी के पास मोटरसाईकल अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एसडीआररफ ने चलाया...

शिवपुरी के पास मोटरसाईकल अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एसडीआररफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

टिहरी/शिवपुरी – आज प्रातः लगभग 1 बजे पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा एसडीआररफ टीम को सूचित किया गया कि शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआररफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआररफ टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक (UP 72 BD 6475) पर सवार 3 व्यक्ति ऋषिकेश से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे व रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।


एसडीआररफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में सवार 3 लोगों में से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 2 व्यक्ति घायल अवस्था में थे।

एसडीआररफ टीम द्वारा सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया व अन्य 01 व्यक्ति के शव को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular