Homeबॉलीवुडशाहरुख खान की बेटी सुहाना का गॉर्जियस लुक, देखे ये खास तस्वीरें-

शाहरुख खान की बेटी सुहाना का गॉर्जियस लुक, देखे ये खास तस्वीरें-

आजकल बॉलीवुड के स्टार किड्स अपने पेरेंट्स से कम नहीं. पेरेंट्स की फैन लिस्ट उनकी मेहनत से बढ़ी वही उनके किड्स को ये शोहरत सोशल मीडिया के जरिये आसानी से मिल रही है.


बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की बेटी भी कुछ ऐसी ही लिस्ट में शामिल हैं. सुहाना अपनी फैमिली के साथ नई दिल्ली में अपने किसी रिलेटिव की वेडिंग अटेंड करने आई थी, मौके पर उनकी मां गौरी खान भी मौजूद हैं.
17 साल की सुहाना के फैन क्लब ने इस वेडिंग की कई तस्वीरें साझा की है, जिसमें सुहाना ट्रेडिशन लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

शादी के फंक्शन्स के दौरान सुहाना तीन अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. एक फंक्शन के दौरान उन्होंने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना. अपने लुक को उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल और मेकअप विथाउट ज्वेलरी से कम्पलीट किया.

तस्वीरों में वे फ्रेंड्स और रिलेटिव्स के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं.


शाहरुख और गौरी की एकलौती बेटी सुहाना का जन्म 22 मई, 2000 में हुआ था. मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल से दसवीं पास करने के बाद सुहाना आगे की पढ़ाई लंदन के स्कूल में कर रही हैं.

पिता की तरह सुहाना भी अपना करियर बॉलीवुड में बनाना चाहती हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular