Homeएक्सलूसिवशादी के पहले पति की कुछ बातें जरूर जाने, वरना पड़ सकता...

शादी के पहले पति की कुछ बातें जरूर जाने, वरना पड़ सकता है पछताना :

 

शादी सिर्फ 2 लोगों के रिश्तों को नहीं बांधती बल्कि कई परिवारों को जोड़ती है . शादी से सभी की कई उम्मीदें जुड़ी होती है । यह ऐसा पल होता है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। लोग ये सोच कर भी परेशान हो जाते हैं कि उनके पार्टनर को क्या अच्छा लगेगा क्या नहीं। जब शादी के पहले पार्टनर पहली बार मुलाकात पर जाते हैं तो भी वे काफी नर्वस होते हैं।

अगर आप शादी से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से पहली मुलाकात करने जा रहे हैं तो समझ लीजिए कि अपको लड़के के बारे में अच्छे से जानने का एक सही मौका मिल गया है। वैसे तो अक्सर लड़कियां संकोच करती और अपनी मन कि बात, जैसे कोई सवाल या अपने से जुडी बाते नहीं कह पाती है। पर ये पल आपकी जिंदगी के लिए बहुत खास होता है, इसलिए बेहतर यही होगा कि शर्माना और घबराना छोड़कर लड़के से खुलकर बातचीत करें।

 

बतातें है शादी से जुडी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में अपने पार्टनर से जरूर पूछे :

1. दोस्तों के बारे में जानना है बेहद जरूरी
शादी के पहले कुछ बातें क्लियर कर लें कि लड़के के कितने दोस्त हैं, उनकी लड़की दोस्त के बारे में भी पता होना चाहिये। ताकि अगर आगे आपको किसी लड़की का फोन आये तो आप गलतफहमी की शिकार न हों सके।

2. पहनावे को लेकर बहस करने की आदत तो नहीं है
शादी के पहले जब आप लड़के से मिलें तो ये जरूर पूछ लें कि उनकी कपड़ों को लेकर क्या राय है। अक्सर पहनावा पर भी कई लोगो को ऐतराज़ होता है। इसलिए शादी के बाद अगर कहीं आपका पहनावा पसंद न आया तो दिक्कतें हो सकती हैं।

3. पास्ट के बारे में जरूर करें पता
ये आपका हक बनता है कि आप अपने होने वाले पति के पास्ट से जुड़ी खास बातें जान लें। वरना शादी के बाद अगर कोई ऐसी बात पता चलती है जो आपके भविष्य को खराब कर सकती है तो उस वक्त आप कुछ भी नहीं कर पायेंगी।

4. शादी को लेकर क्या है सोच
बातों-बातों में कोशिश करें कि जान लें आखिर उसने अभी तक शादी क्यों नहीं की। यह सवाल लड़का-लड़की दोनों के लिये होता है। इससे कई सारी चीजों के बारे में आपको जानने में आसानी होती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular