
माँ बेटे का रिश्ता इस दुनिया में स्वार्थ से परे होता है यह तक कि कहा तो ये भी जाता है कि एक पूत कपूत हो सकता है पर माता कुमाता नही हो सकती. लेकिन बदलते समय के साथ एक माँ ने इस कहाबत को ही गलत साबित कर दिया है. जानकारी अनुसार बालाघाट शहर के जिला अस्पताल में एक मां ने जन्म के कुछ ही देर बाद बच्चे को मार डाला. पिता को अपने बच्चे की अचानक से हुई मौत पर संदेह हुआ तो उसने पोस्टमार्टम और डीएनए की मांग की. फिर देखिये कितना बड़ा खुलासा हुआ…
दरसल चंचल भगत नाम के युवक की शादी इसी वर्ष मई महीने में सम्पन्न हुई थी. दोनो दम्पति शादी के बाद खुशी-खुशी रह रहे थे कि उनकी खुशी को दुःख देने वाली एक असहनीय घटना हो गयी. दरअसल, चंचल की पत्नी माँ बनने वाली थी. इस खबर से पूरे परिवार में लड्डू बंटने लगे पर शादी के बस 6 ही महीने बाद जब बच्चे ने जन्म लिया तो सबके होश उड़ गए. बच्चे के भ्रूण निर्माण और पोषण में वैसे भी औसतन 9 महीने का समय लगता है पर इस युवती को तो 6 महीने में ही बच्चा हो गया. पति को अपनी पत्नी पर शक होने लगा और उसने डीएनए टेस्ट का रास्ता अख्तियार किया.

खबर के अनुसार जैसे ही प्रसव का समय नज़दीक आया, तो सभी परिजन सावधान हो चुके थे. पर प्रसव होने पर बच्चा मृत पाया गया. इससे परिजन बौखला गए और पोस्टमार्टम की मांग करते हुए पुलिस को बुला लिया गया. पुलिस ने जैसे ही डांट-फटकार लगाई स्त्री ने सच्चाई उगल दी. स्त्री ने बताया कि उसी ने अपने बच्चे को गला घोंट कर मार डाला है और अब वह अपना यह जुर्म कुबूल करती है. पुलिस अब उस तीसरे इंसान की खोज में जुट चुकी है जिसके वजह से उस चरित्रहीन मां को बच्चा पैदा हुआ था.