रुद्रपुर- उत्तराखंड में भाई बहन के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के पिता अपने परिवार के साथ रहते है और सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते है। घर में उसका नाबालिग बेटा (17) है। उसकी बेटी (15) नानी के घर दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है और 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद घर आई है। रविवार की शाम सिडकुल कर्मी पत्नी के साथ कहीं गया था। घर में उसकी बेटी और बेटा थे। इसी बीच लड़के ने बहन को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और इसी बीच परिजन भी आ गए। उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर लड़की को छुड़ाया और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने पर सारी स्थिति साफ हो पायेगी।