Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, इस बार देरी से...

उत्तराखंड में अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, इस बार देरी से आ सकता है मानसून…..

देहरादून- उत्तराखंड में गर्मी भी अभी और सताएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई तक यह क्रम जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में मानसून 27-28 जून तक दस्तक दे देता है। लेकिन इस बार मानसून आठ जुलाई तक आने की संभावना है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि प्रशांत महासागर में मई तक अलनीनो का असर बना हुआ है। इसके चलते ही मानसून थोड़ा देर से पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मानसून आठ जुलाई तक उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत तक कम हो सकती है। हालांकि पांच प्रतिशत अधिक या कम बारिश को मौसम वैज्ञानिक सामान्य ही मानते हैं। वहीं देहरादून में तेज धूप और उमस से रविवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी में रविवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते गर्मी काफी तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन लगातार गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन हल्के बादल छाये रह सकते हैं लेकिन इससे तापमान पर बहुत ज्यादा असर पड़ने का अनुमान नहीं है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular