Homeविज्ञानशरीर का कोई भी अंग जलने पर तुरंत करें ये उपाए, नहीं...

शरीर का कोई भी अंग जलने पर तुरंत करें ये उपाए, नहीं होगी जलन और ना ही होंगे फफोले और दाग।

वैसे समान जलना घर गृहस्ती का एक हिस्सा है। पर शरीर का झुलसना या जलने की बड़ी घटनाएँ आम जीवन में अक्सर सुनने में आती है। कभी न कभी जाने-अनजाने जलने के अनुभव से लगभग सभी लोग गुजरते है। जलने के कारण आग, गर्म वस्तु को छूना, गर्म तरल पदार्थ गिरना आदि हो सकते है। कम उम्र में असावधानी के कारण अक्सर जल जाने की घटना हो जाती है और कभी कभार तो इसके निशान जिंदगी भर रह जाते है। महिलाओं को रसोई में काम करते वक्त छोटी मोटी जलने की चोट लगती रहती है।

आज हम आप को कुछ ऐसे उपाए बताएंगे जिसे आप जलने के बाद प्रयोग में ला कर उसकी हर समस्या से निजाद पा जायेंगे >>

1- जलने वाले स्थान को साफ और ठंडे पानी से धोएं।

2- घाव को धो कर तुरंत एलो वेरा का ताज़ा निकला हुआ जेल लगाएं।

3- जलन को कम करने के लिए आलू पीसकर लेप लगाएं। इसके इस्तेमाल से काफी राहत मिलती है।

4- जले हुए स्थान पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से दाग-धब्बे कम नजर आते है।

5- पीतल की थाली में सरसों का तेल और पानी को नीम के पतों के साथ मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

6- काले तिलों को पीसकर जलने वाले स्थान पर लगाने से जलन और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

7- आग से जलने पर मेथी के दानों को पानी में पीसकर लेप करने से जलन दूर होती है और फफोले नहीं पड़ते।

8- जलने की जगह रोजाना रात में सोने से पहले नारियल का तेल लगाए, घाव जल्दी ठीक होगा और दाग भी ख़त्म हो जायेंगे।

9- शरीर के किसी भी जले अंग पर सिरस के पत्ते मलने से फायदा होता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments