हरिद्वार – शरद पूर्णिमा पर्व पर आज शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड क्षेत्र में गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हालांकि दशहरे की रात से ही गंगा बंदी हो गई थी, लेकिन गंगा स्नान को देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग ने हर की पैड़ी क्षेत्र में जल छोड़ दिया था जिसको लेकर श्रद्धालु खुश थे।

चंद्र ग्रहण को देखते हुए हर की पैड़ी पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। आचार्य विकास जोशी ने बताया कि 30 साल के बाद शरद पूर्णिमा पर होगा फिर एक बार ग्रहण का साया है। भारत में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 19 मिनट होगी।

अश्विन शुक्ल पूर्णिमा की रात आकाश से सोमरूपी अमृत की वर्षा होगी। वेदों में इसी सोम को अमृत बताया गया है। समुद्रमंथन के समय निकले 14 रत्नों में लक्ष्मी का इसी रात प्रादुर्भाव हुआ था। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की प्रकाशमयी रात्रि में अनादि राधा और अनादि कृष्ण ने पहला महारस स्वर्ग में किया था।

विद्वान बताते हैं कि श्रीमद्भागवत महापुराण, विष्णु पुराण के अनुसार समुद्रमंथन के समय जब अमृत निकला, वह शरद पूर्णिमा की ही रात थी। शरद की रात्रि में ब्रह्मलोक से सोमरूपी अमृत की वृष्टि हुई। मान्यता है कि इस रात्रि चंद्रमा की किरणों में छत, मैदान या घाट पर बैठना चाहिए। इससे चंद्रमा से निकलने वाला अमृत मिलता है।
शरद पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, चंद्र ग्रहण को देख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और वीकेंड को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया जा रहा है विशेष ट्रैफिक प्लान…
on हरिद्वार: संतुलन बिगड़ने से गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने मुस्तैदी से बचाया, वीडियो वायरल…
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….