देहरादून – विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन ने प्राकृतिक आपदाओं की आशंका में कई गुना वृद्धि की है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं और वर्षाकाल में यह बड़ी चुनौती बना रहता है। अनियोजित विकास कार्य और निर्माण आपदा को न्योता दे रहे हैं।

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के विज्ञानी उत्तराखंड में बढ़ रहे जोखिमों और उनके निदान की संभावनाओं पर अध्ययन कर रहे हैं। इसी दिशा में वाडिया की ओर से मसूरी और नैनीताल के लिए भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्र तैयार किया जा रहा है।
जोशीमठ आपदा के बाद बढ़ी सतर्कता
जोशीमठ आपदा के बाद इसकी नितांत आवश्यकता महसूस की गई। मसूरी और नैनीताल में पर्यटकों के दबाव और आसपास हो रहे अंधाधुंध निर्माण ने आपदा की आशंका को बल दिया है। वाडिया के निदेशक काला चांद साईं ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर बड़े निर्माण की गुंजाइश कम है।
तैयार होगा भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्र
भौगोलिक परिस्थितियों के साथ ही पहाड़ों के प्रकार का भी गहन अध्ययन करने के बाद निर्माण योजनाओं को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण उत्तराखंड के पहाड़ जगह-जगह दरक रहे हैं। भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मसूरी और नैनीताल के लिए भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्र तैयार किया जा रहा है। इसका उपयोग राज्य सरकार की ओर से भूमि उपयोग मानचित्र तैयार करने के लिए किया जा सकता है।
कम दिनों में अधिक वर्षा होने से खतरा
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि डाटा से पता चलता है कि उत्तराखंड में जलवायु घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता में वृद्धि हुई है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। वर्षा के दिनों की संख्या में कमी हुई और वर्षा अधिक हो रही है। जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।
उत्तराखंड में बढ़ गई गर्मी
भू-विज्ञानी डा. एसपी सती ने कहा कि वैश्विक तापमान वृद्धि से उत्तराखंड में गर्मी की तीव्रता दोगुनी हो रही है। सड़क निर्माण परियोजनाओं के दौरान हजारों मीट्रिक टन मलबा नदियों के आसपास जमा हो रहा है। यह भी आने वाले समय में बड़ी आपदा का कारण हो सकता है।
जोशीमठ के बाद उत्तराखंड में कई जगह आपदाओं की आशंका बढ़ी, मसूरी और नैनीताल का मानचित्र किया जा रहा तैयार।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, तमाम मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और वीकेंड को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया जा रहा है विशेष ट्रैफिक प्लान…
on हरिद्वार: संतुलन बिगड़ने से गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने मुस्तैदी से बचाया, वीडियो वायरल…
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….