रुड़की- रुड़की नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की ओर से मयंक गुप्ता मेयर पद के प्रत्याशी होंगे। आज देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें रुड़की मेयर पद हेतु उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई। वहीं गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व मेयर यशपाल राणा की पत्नी सृष्टा राणा को कांग्रेस ने मेयर पद पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था।