Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा...

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

देहरादून – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी ली।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा।

इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular