विकासनगर– विकासनगर के डाकपत्थर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पीएनबी के सामने एक नाले से नवजात बच्ची बरामद हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में ले लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नवजात के परिजनों की तलाश तेज कर दी है।