देहरादून– त्रिवेंद्र सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में दो दिन प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।सरकार के फैसले के मुताबिक उत्तराखंड में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक बार फिर से शनिवार-रविवार पूरा प्रदेश लॉक डाउन होगा जिसकी एडवाइजरी आज जारी की जाएगी। सीएम ने बताया कि व्यापारियों की भी मांग थी कि 5 दिन मार्किट खुले लेकिन फिलहाल ये फैसला इस हफ्ते के लिए गया है। सीएम ने कहा कि ज़रूरत पड़ी तो आगे भी फैसला लागू करेंगे।