देहरादून- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज रुड़की और देहरादून में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे रुड़की के कुंजा बहादरपुर में शहीद स्थल पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भी वे भाग लेंगे।
आज सुबह साढ़े नौ बजे उपराष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और डीजीपी अनिल रतूड़ी ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति यहां से हैलीकॉप्टर द्वारा रुड़की के लिए रवाना हो गए। कुंजा बहादरपुर गांव में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का दो घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुबह करीब दस बजे गांव पहुंचें। यहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह वापस हेलीकॉप्टर से सीधे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।