देहरादून- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के कल उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में कई रूट डायवर्ट रहेंगे। जानकारी के अनुसार वीआईपी के आईएमए हैलीपेड से प्रस्थान करने से पूर्व बल्लुपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले समस्त यातायात को रांगडवाला तिराहे से टी—स्टेट की ओर भेजा जायेगा। वहीं टी—स्टेट/मोहनपुर से प्रेमनगर चौक की ओर आने वाले समस्त यातायात को प्रेमनगर मुख्य बाजार तिराहे से पहले डयूटीरत कर्मियों द्वारा बैरियर लगाकर रोका जायेगा। सुध्दोवाला/माडूँवाला से प्रेमनगर की ओर आने वाले समस्त यातायात को नन्दा की चौकी से पहले सुध्दोवाला की ओर बैरियर लगाकर रोका जायेगा। सेलांकुई / राजावाला से झाझरा की ओर आने वाले समस्त यातायात को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये भेजा जायेगा। आईएमए से नन्दा की चौकी तक लिंक मार्गों से वीआईपी मार्ग पर आने वाले यातायात को डयूटीरत कर्मियों द्वारा तिराहों/कटों से पीछे रोका जायेगा। नन्दा की चौकी से पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी बिधोली मार्ग पर पड़ने वाले तिराहों/कटों से वीआईपी मार्ग पर यदा—कदा आने वाले वाहनों को डयूटीरत कर्मियों द्वारा तिराहों/ कटों से पीछे रोका जायेगा।
यूपीईएस के मुख्य गेट से पूर्व बिधोली की ओर आने वाले समस्त वाहनों को वीआईपी मूवमेन्ट के दौरान रोका जायेगा। वहीं उपराष्ट्रपति के जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट से भूपतवाला की ओर प्रस्थान करने से पूर्व ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले समस्त वाहनों को चौकी गेट रानीपोखरी पर रोका जायेगा। हर्रावाला/डोईवाला से ऋषिकेश/लालतप्पड़ की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को भानिवाला तिराहे से पहले प्वाईंट डयूटी द्वारा बैरियर लगाकर रोका जायेगा। थानों रोड़ की ओर से आने वाले समस्त वाहनों को पीएनबी चौक भानिवाला से पहले प्वाईंट डयूटी द्वारा रस्से/बैरियर लगाकर रोका जायेगा। ऋषिकेश/ श्यामपुर से रायवाला की ओर जाने वाले समस्त यातायात को नेपाली फार्म तिराहे से पहले ऋषिकेश की ओर रोका जायेगा। रायवाला से ऋषिकेश/ भानिवाला की ओर जाने वाले समस्त यातायात को रायवाला ओवरब्रीज पर बाँये भाग पर बैरियर लगाकर रोका जायेगा। इसके साथ ही अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जायेगी और समस्त प्रकार के भारी वाहन वीआईपी मार्ग पर प्रतिबन्धित रहेंगे।