Homeराज्यउत्तराखण्डवन विभाग ने अवैध आरा मशीनों पर की कार्रवाई, दो आरा मशीनों...

वन विभाग ने अवैध आरा मशीनों पर की कार्रवाई, दो आरा मशीनों के साथ ही कंपाउंड भी किया सील।

नैनीताल/रामनगर –  रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी ने अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरा मशीनों को सील करने के साथ ही अवैध आरा मशीन संचालित कंपाउंड को भी किया सील।
बता दें कि रामनगर वन प्रभाग  तराई पश्चिमी के काशीपुर रेंज में वन विभाग को लगातार अवैध आरा मशीनों के संचालित होने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर देर रात कार्रवाई करते हुए तराई पश्चिमी की संयुक्त टीम ने 2 आरा मशीनों को सील करने के साथ ही संचालित एरिया को भी सील करने की कार्रवाई की है।

वही जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें लंबे समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले काशीपुर रेंज के अली खां मोहल्ले में अवैध तरीके से आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें अवैध जंगल से आये माल का व खान से आये माल का स्वरूप परिवर्तन कर बाजार में बेचा जा रहा है। जिसमे जो कटर लगे है, आरा मशीन लगी है सारी अवैध है। जिनका अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस क्रम में हमे कल दोपहर में भी सूचना प्राप्त हुई थी।

जिस क्रम में हमारे द्वारा रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिस टीम में 40 से ज्यादा वन कर्मचारी मौजूद थे। साथी पुलिस की मदद भी ली गई। जिसके बाद हमारे द्वारा काशीपुर रेंज के अली खां मोहल्ले में देर शाम छापेमारी की कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सील किया गया, साथ ही उन्होंने बताया कि आरा मशीन जहां से संचालित हो रही थी उसके कंपाउंड को भी मशीनों के साथ ही सील करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र की सम्पूर्ण जांच की जाएगी, साथ ही आरा मशीनों को अवैध तरीके से संचालित करने वालों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम एवं आरा मशीन नियमावली उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया जा चुका है और आगे इसमें कार्रवाई की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular