पौड़ी – कलेक्ट्रेट के समीप गुरुवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेसियों ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में भाजपा महिला नेताओं की चुप्पी पर विरोध जताया।
साथ ही भाजपा नेता बंशीधर भगत द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताई।
इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों के प्रति मुखर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी की आवाज को भी दबाने का काम किया जा रहा है। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और आगे भी विरोध करते रहेगी।