Homeअजब गजबलड़कियों के सोने का तरीका करता है बहुत कुछ बयां, जानिये खास...

लड़कियों के सोने का तरीका करता है बहुत कुछ बयां, जानिये खास बातें!

अक्सर आपने सुना होगा कि हमारे बड़े बुजूर्ग हमें कई छोटी-छोटी बातों पर टोकते हैं जो कि हमें उस वक़्त अजीब लगती हैं लेकिन शायद हम यह नहीं जानते कि छोटी-छोटी आदतें हमारे बारे में बहुत कुछ बयां कर जाते हैं। इसी प्रकार लड़के और लड़कियों के सोने के तरीकों को लेकर बहुत सारी बातें कहीं जाती हैं। कुछ स्वास्थ्य से सम्बंधित होती हैं तो कुछ ज्योतिष से, मनोवैज्ञानिक भी सोने के तरीकों को लेकर स्वभाव, पसंद और नापसंद से जुड़ी बातें बताते रहते हैं, लड़कियों के सोने के तरीकों से लड़कियों की पसंद और स्वभाव के बारे में आप भी जान सकते हैं-
पेट के बल सोना
अक्सर पेट के बल उल्टा सोने वाली लड़कियां काफी डिमांडिंग होती हैं और साथ ही ये लापरवाह भी मानी जाती हैं, मनोविज्ञान कहता है कि ऐसी लड़कियां किसी भी समस्या के आने पर बहुत जल्द ही घबरा जाती हैं।


तकिये पर हाथ रखकर सोना
तकिये पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियां अक्सर स्वभाव से गंभीर होती हैं और यह किसी पर भी बहुत आसानी से विश्वास कर लेती हैं जिसका खामियाजा उन्हें अक्सर धोखा खाकर ही भुगतना पड़ता है।


सीधा तनकर सोना
अधिकतर बेड पर बिल्कुल सीधा तनकर सोने वाली लड़कियों को अपने जीवन में संतुलन से अत्यधिक प्रेम होता है। इस तरह की लड़कियां अपने जीवन में बहुत बड़े-बड़े सपने संजो लेती हैं। ऐसी लड़कियां अपने जीवन में बहुत जल्द बहुत कुछ प्राप्त करना चाहती हैं और इन्हें रिश्ते में अपने साथी पर डामिनेंट करने का बहुत शौक होता है।

बाईं ओर करवट लेकर सोना
यह स्वास्थ्य के नजरिये से सबसे अच्छा माना जाता है, इससे लड़कियों को अच्छी नींद आती है। ऐसे सोने वाली लड़कियां किसी से भी बात करने में बहुत कुशल मानी जाती हैं और इन्हें नेतृत्व करने वाले लड़के अक्सर पसंद आते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular