देहरादून- कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आए एवलांच में शहीद हुए देहरादून के सूबेदार अनिल कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर पहुंचा। देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में चांदमारी निवासी सेना में तैनात सूबेदार अनिल कुमार की अंत्येष्टि आज गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर श्मशान घाट पर हुई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूबेदार अनिल कुमार कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आए एवलांच में दबकर शहीद हो गए थे। इस बर्फीले एवलांच में सेना के कुछ और जवान भी दब गए थे। बाद में सेना के जवानों ने राहत बचाव ऑपरेशन चलाकर बर्फ में दबे हुए जवानों के शव खोजे।



